JAC 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, देखिए टॉपर्स की लिस्ट
Jharkhand Board 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड ने 12वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसके साथ ही छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है। 12वीं बोर्ड के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के परिणाम आ गए हैं, ऐसे में छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बोर्ड के जारी रिजल्ट के अनुसार कला वर्ग में 93.16 फीसदी, वाणिज्य में 90.60 प्रतिशत और विज्ञान वर्ग में कुल 72.70% छात्र सफल हुए है।

जानिए किस वर्ग में कौन रहा टॉपर
कला वर्ग के टॉपर
पहले नंबर पर रांची की जीनत प्रवीन ने टॉप किया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर खूंटी की बहमीं धान हैं। तीसरे नंबर पर अर्सलाइन की दीपाली कुमारी हैं।
कॉमर्स के टॉपर
पहले स्थान पर अर्सलाईन की प्रतिभा साहा ने कब्जा किया है, जबकि दूसरे पर भी अर्सलाइन की रिया कुमारी, तीसरे नंबर पर सृष्टि उरसलाइन ने जगह बनाई है।
साइंस के टॉपर
विज्ञान वर्ग में स्नेहा, जो कि अर्सलाइन इंटर कॉलेज की छात्रा ने उन्होंने टॉप किया है। दूसरे नंबर पर हजारीबाग से रितिका कुमारी और तीसरे पायदान पर सिसई के पंकज साहू ने बाजी मारी है।
टॉपर की कॉपी भी होगी अपलोड
वहीं बोर्ड की ओर से टॉपर बच्चों की कॉपी भी सामने लाई जाएगी, जिससे अन्य बच्चों को उससे सीख मिल सकें। टॉप करने वाले बच्चों की एग्जाम कॉपी को बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, जहां से बच्चे इन कॉपियों को देखकर खुद में भी सुधार कर सकें।
जानिए किस वर्ग में कितने छात्रों ने दी परीक्षा
बता दें कि झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 3 लाख 44 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिनकी परीक्षा 6 से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थी। 12वीं साइंस में कुल 94433 बच्चे शामिल हुए थे, ऐसे ही कॉमर्स में कुल 25907 बच्चे शामिल हुए थे, जबकि आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 2 लाख 24 हजार 502 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था।












Click it and Unblock the Notifications