'जो उम्मीदवार जीत की सबसे मजबूत गारंटी देगा, उसे मिलेगा टिकट', JMM नेता महुआ माजी ने सीट शेयरिंग पर दिया अपडेट

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल सीट शेयरिंग पर चर्चा कर रहे हैं। झारखंड में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर इंडिया ब्लॉक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस में सीटों के बटंवारे को लेकर भी बातचीत का दौर जारी है। इसी बीच जेएमएम सांसद महुआ माजी ने सीट शेयरिंग पर कहा है कि टिकट उसी को मिलेगा जो जीत की सबसे मजबूत गारंटी देगा।

जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा, "विजयदशमी जीत के लिए मनाई जाती है, इसलिए, हम 2024 में जीत रहे हैं। लोगों ने देखा है कि उनका शुभचिंतक कौन है, कौन काम करता है, गठबंधन सरकार और हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के लोगों के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए, लोगों ने इस बार हमें एक बार फिर मौका देने का मन बना लिया है हम दोगुनी ताकत से काम करेंगे।''

Jharkhand Election 2024

ये भी पढ़ें- Jharkhand chunav 2024: हरियाणा हार के बाद कांग्रेस का झारखंड में पूरा फोकस, 33 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग

महुआ माजी बोलीं- फाइनल फैसला जल्द लिया जाएगा

जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा, ''जहां तक ​​गठबंधन के सीट शेयरिंग की बात है, तो 2019 के चुनाव के दौरान कहा गया था कि पहले या दूसरे उम्मीदवार को मौका दिया जाएगा, इसलिए, मौजूदा सांसदों और दूसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवारों को मौका दिया गया...इंडिया एलायंस के सभी नेताओं ने कहा है कि किसी भी पार्टी से जो उम्मीदवार जीत की सबसे मजबूत गारंटी दे सकता है, उसे टिकट दिया जाएगा...यह एक संवेदनशील मामला है। इसलिए, नेता गंभीर हैं और जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।"

ये भी पढे़ं- Jharkhand: 'गोगो दीदी योजना', चुनावी जुमला नहीं, करके दिखाएंगे', BJP ने बताया क्यों करें उनके वादों पर भरोसा?

हेमंत सोरेन के नाम पर लड़ा जाएगा चुनाव: महुआ माजी

महुआ माजी ने कहा, "सीटों पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। अंतिम निर्णय आलाकमान द्वारा लिया जाएगा।" उन्होंने पुष्टि की कि चुनाव मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर केंद्रित होंगे। चुनाव हेमंत सोरेन के नाम पर लड़े जाएंगे। यहां तक ​​कि लोकसभा चुनाव भी उनके नाम पर लड़ा गया था। कांग्रेस भी यही चाहती है।''

महुआ माजी ने कहा, ''ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा जो जीतने वाले उम्मीदवार के रूप में देखे जाएंगे, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों।"

माजी ने झारखंड के विकास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भूमिका के लिए प्रशंसा की और कहा कि जनता उनके फिर से चुने जाने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव तिथि दुर्गा पूजा के बाद आएगी। माजी ने कहा, "झारखंड के मुख्यमंत्री ने झारखंड के विकास के लिए बहुत काम किया है... जनता चाहती है कि सरकार बनी रहे और हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के सीएम चुने जाएं।"

ये भी पढे़ं- Jharkhand Chuav 2024: भाजपा का जीत का फॉर्मूला सेट, BJP झारखंड में अब चलेगी हरियाणा वाला दांव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+