झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बादल पत्रलेख निकले कोरोना संक्रमित, Twitter पर दी जानकारी
नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है, क्या आम और क्या खास सभी इस महामारी की चपेट में हैं, झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी संक्रमित निकले हैं, उन्होंने ट्विटर पर खुद ये जानकारी दी है, उन्होंने लिखा है कि मैंने कल अपना कोरोना जांच कराया, जिसकी रिपोर्ट देर रात्रि पॉजिटिव आई हैं, विगत कुछ दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं उनसे विनम्र अनुरोध है कि अपनी जांच करा लें, आप सभी से अनुरोध हैं घर पर रहें, सुरक्षित रहें।

मालूम हो कि झारखंड में शनिवार को 872 नये पॉजिटिव केस मिले हैं तो वहीं, 814 स्वस्थ भी हुए हैं, राज्य में अब तक कुल 29103 पॉजिटिव मिल चुके हैं, 19186 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, एक्टिव केस 9607 हैं। तो वहीं देश में लॉकडाउन हटने के बाद मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर ही कोरोना वायरस के 69878 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद कुल केस बढ़कर 2975702 हो गए हैं। इसके अलावा पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के कारण 945 लोगों की जान गई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 55794 हो गया है।
डॉ. हर्षवर्धन ने कही खास बात
लेकिन इस बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की पहली कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड जिसे सीरम इंस्टीट्यूट तैयार कर रहा है, वह 73 दिन में उपलब्ध हो सकती है। इससे पहले शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एक अच्छी खबर देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की पहली वैक्सीन इस साल यानी 2020 के आखिर तक उपलब्ध हो सकती है। मीडिया से बात करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि इसके अलावा जिन अलग-अलग वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं, उनमें से कुछ साल 2021 की पहली तिमाही तक लोगों को उपलब्ध हो जाएंगी।













Click it and Unblock the Notifications