झारखंड: रांची में 95 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, 40 लाख रुपये फ्रीज, CID ने दो को किया गिरफ्तार
Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारी देने के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। यह आयोजन सीआईडी ऑफिस के सभागार में हुआ। सीआईडी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने साइबर क्राइम से जुड़े मामलों की विस्तृत जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से दी।
संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सीआईडी के वरिष्ठ पदाधिकारी ने पूरे मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि फेक कंपनी के नाम पर वादी से अभियुक्तों के द्वारा 95 लाख 2 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए 40 लाख 74 हजार 1 सौ 3 रुपये फ्रीज कर दिए गए।

दोनों अभियुक्त की गिरफ्तारी में भारतीय अपराध समन्वय केंद्र गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं साइबर पुलिस महाराष्ट्र औरंगाबाद तथा अमरावती पुलिस महाराष्ट्र के समन्वय स्थापित करते हुए की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मोबाइल सिम, एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेक बुक और अन्य सामानों की बरामदगी हुई है। बता दें कि अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची अंतर्गत साइबर क्राइम थाना में शिकायतकर्ता के द्वारा एक आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के उपरांत साइबर अपराध से जुड़े दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
वहीं, इस प्रकार के साइबर क्राइम से बचने के लिए सीआईडी के द्वारा कुछ दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। किसी भी अंजान इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आने पर और उनकी बातों में आकर पैसे का आदान-प्रदान करने से बचें। साथ ही एसएमएस के माध्यम से कोई अनजान लिंक प्राप्त होने पर उसे पर क्लिक न करें। निवेश के नाम पर अनजान बैंक खातों मैं पैसे निवेश करने से बचें। किसी भी फ्रॉड का शिकार होने पर साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर रिपोर्ट करें।
संवाद सूत्र- अभिषेक कुमार, रांची












Click it and Unblock the Notifications