जामताड़ा नाव हादसाः 5 लोगों को कर लिया गया है रेस्क्यू, 12 अभी भी हैं लापता
जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले में बारबेंडिया पुल के पास बीते गुरुवार को तेज तूफान के चलते नाव पलट गई, जिसमें 16 लोग लापता हो गए हैं। हालांकि रेस्क्यू करके 5 लोगों को बचा लिया गया। वहीं 12 लोग अभी भी लापता हैं। नाव निरसा, धनबाद से जामताड़ा जा रही थी। एनडीआरएफ द्वारा खोज एवं बचाव अभियान जारी है। हादसे की सूचना के बाद तुरंत मौके पर एनडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि नाव में सवार 18 से ज्यादा लोग लोग निरसा, धनबाद से जामताड़ा जा रहे थे।

इस दौरान तूफान आया और नाव उसकी चपेट में आ गई। नाव पलटने के बाद 4 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल एनडीआरएफ मौके पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक हादसा धनबाद जिले के बारबेंदिया और जामताड़ा जिले के वीरगांव-श्यामपुर घाट के बीच हुआ है। इस दौरान तूफान से नाव असंतुलित हुई तो लोग नदी में डूब गए।
ऐसे में लापता लोगों की तलाश में एनडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन कर रही है। गौरतलब है कि बारबेंदिया और जामताड़ा के बीच भारी संख्या में लोग आवाजाही के लिए नाव का इस्तेमाल करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसा शाम करीब पांच बजे के आसपास हुआ। अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई थी और नाव पर लोग सवार थे। ऐसे में नदी में बीच में नाव पलट गई।












Click it and Unblock the Notifications