जमशेदपुरः प्रेमी के साथ तालाब किनारे बैठी प्रेमिका के साथ 5 युवकों ने किया गैंगरेप

जमशेदपुर, 20 अप्रैल। झारखंड के जमशेदपुर जिले के पटमदा थाना अंतर्गत पटमदा बस्ती के पास स्थित तालाब के पास खेत में 22 वर्षीय युवती के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपितों ने गैंगरेप की घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब युवती अपने प्रेमी के साथ तालाब किनारे बैठी थी। आरोपियों ने पहले प्रेमी की जमकर पिटाई कर और उसकी बाइक छिन ली फिर युवती के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान प्रेमी वहां से भाग कर थाना पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना सोमवार शाम 6:30 से रात 10 बजे के बीच की है। पुलिस ने इस मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

jamshedpur misdeed with girl alla ccused caught

आरोपियों में धनराज महतो, रंजीत महतो, कल्लू महतो, बुलेट महतो और हरी महतो शामिल हैं। सभी आरोपी पटमदा बस्ती के रहने वाले हैं। आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि, पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल कराया। पुलिस के मुताबिक, युवती सोमवार शाम अपने प्रेमी के साथ बाइक पर तालाब के पास गई थी। दोनों बैठकर वहां बात कर रहे थे।

इसी बीच पांचों युवक वहां आ पहुंचे और युवती के प्रेमी को मारपीट कर भगा दिया। आरोपियों ने युवती के प्रेमी की बाइक भी छीन ली। इसके बाद युवती का प्रेमी भागते हुए थाना पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पांचों आरोपी युवती को वहीं छोड़ मौके से भाग निकले थे। युवती के प्रेमी की बाइक भी पुलिस ने घटनास्थल से ही बरामद कर ली है।

पीड़िता के बयान पर थाना में पांचों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पटमदा थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया कि पांच आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप किया है। युवती अपनी प्रेमी के साथ बैठी थी। प्रेमी को भगा आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+