झारखंडः लड़की ने 22 युवकों पर लगाया गैंगरेप का आरोप, 17 लड़कों से हो रही है पूछताछ
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में पिकनिक मनाने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के मुताबिक 22 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। हालांकि मामला संदिग्ध लग रहा है। वहीं लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने 17 आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा जाएगा।

पुलिस के मुताबिक लड़की बार-बार बयान बदल रही है। वहीं जिन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है उनके परिजनों ने परसुडीह थाना के सामने डेरा लगा लिया। नाबालिग लड़की और हिरासत में लिए गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक मामले में 6 युवकों की संलिप्तता सामने आई है। नाबालिग लड़की परसुडीह थाना क्षेत्र में अपने दादा के पास रहती है, जबकि उसके माता-पिता दूसरी जगह रहते हैं।
नाबालिग लड़की नौकरानी का काम करती है। उसने आरोप लगाया कि बीते रविवार को काम से वापिस लौटने के बाद उसे 6-7 युवक चांदनी स्कूल की तरफ ले गए। वहां शौचालय में उसके साथ सामूहिक रेप किया। सोमवार को पुलिस को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद नाबालिग लड़की के बयान के आधार पर 17 युवकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से कुछ परसुडीह और कुछ जादूगोड़ा के रहने वाले हैं। विधि व्यवस्था डीएसपी आलोग रंजन ने सामूहिक रेप की पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications