जमशेदपुरः शराब के नशे में प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका का किया गैंगरेप

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले के बिरसानगर थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया। आरोपित प्रेमी प्रेमिका को अपनी बहन से मिलवाने के बहाने अपने घर ले गया था। बहन से मिलवाने के बाद रात को आरोपित उसे बाइक पर हुरलुंग ले गया, जहां शराब के नशे में दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। गैंगरेप की यह घटना बीते 10 फरवरी की रात की है। पीड़िता ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा है।

jamshedpur boyfried and his friend did misdeed with girlfriend

पुलिस को पीड़िता ने शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले आरोपित सुमन सिंह से उसकी दोस्ती हुई थी। बीते 9 फरवरी को वह उसे बिष्टुपुर स्थित एक मॉल में घुमाने ले गया था। फिर 10 फरवरी की शाम उसे वह अपने साथ बिरसानगर स्थित कुआं मैदान के पास अपनी बहन से मिलवाने ले गया। फिर बहन से मिलवाने के बाद देर रात सुमन उसे बाइक पर हुरलुंग ले गया।

साथ में उसका दोस्त सागर भी बाइक पर बैठ गया। हुरलुंग में दोनों ने जमकर शराब पी फिर नशे में पीड़िता के साथ बारी-बारी से रेप किया। आरोपित सुमन सिंह राजपूत और सागर माहली के खिलाफ बिरसानगर थाने में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों फरार चल रहे हैं।

शुक्रवार को पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। बिरसानगर के थानाप्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश जारी है। आरोपितों ने शराब के नशे में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+