Jharkhand: प्रिंसिपल ने छात्राओं को शर्ट उतारने का दिया आदेश, सिर्फ ब्लेजर पहन कर पहुंची घर
Jharkhand News: झारखंड के धनबाद में एक निजी स्कूल से हैरान कर देने वाला सामने आया है। स्कूल की प्रिंसिपल पर कथित तौर पर 10वीं कक्षा की 80 छात्राओं को उनके शर्ट पर संदेश लिखने के लिए शर्ट उतारने का निर्देश देने और दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं।
धनबाद की उपायुक्त (डीसी) माधवी मिश्रा ने बताया यह घटना शुक्रवार को दिगवाड़ीह के एक स्कूल में हुई और इसके बाद आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। जहां पर लड़कियों को ना केवल शर्ट उतरवाई गई बल्कि छात्राओं को केवल उनके ब्लेजर पहनकर घर भेज दिया गया था। आइए जानते हैं आखिर प्रिंसिपल ने क्यों छात्राओं से शर्ट उतरवाई?

दरअसल, इस घटना का खुलासा तब हुआ जब स्कूल की छात्राओं के के अभिभावका पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। अभिभावकों ने डीसी को बताया कि छात्राएं अपनी परीक्षा पूरी करने के बाद एक-दूसरे की शर्ट पर संदेश लिखकर 'पेन डे' मना रही थीं। प्रिसिंपल केा जब पता चला तो उनसे छात्राओं के माफी मांगी इसकेए बावजूद स्कूल की महिला प्रिंसिपल ने उनकी शर्ट उतारने को कहा। उन्हें सजा के तौर पर ये प्रिंसिपल ने कहा था।
अभिभावकों ने पुलिए में दर्ज करवाई शिकायत
कई अभिभावकों ने प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसमें उपखंड मजिस्ट्रेट, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी और उपखंड पुलिस अधिकारी शामिल हैं। समिति के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रिंसिपल से टिप्पणी के लिए संपर्क करने के प्रयास असफल रहे। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने शनिवार को अभिभावकों के साथ डीसी के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के लिए साथ दिया। सिंह ने इस घटना को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।












Click it and Unblock the Notifications