झारखंड: जमीन घोटाले के आरोप में IAS छवि रंजन सस्पेंड, कोर्ट ने 6 दिनों की ईडी हिरासत में भेजा
झारखंड में जमीन घोटाले के आरोप में फंसे आईएएस अधिकारी को सरकार ने निलंबित कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने उन्हें 6 दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया है।

रांची के पूर्व डीसी आईएएस अधिकारी छवि रंजन को झारखंड में जमीन घोटाले के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें 4 मई को ईडी ने गिरफ्तार किया था। वहीं, कोर्ट ने उन्हें 6 दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया है।
शुक्रवार को ईडी के न्यायाधीश दिनेश राय की विशेष अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में उन्हें रात गुजारनी पड़ा। वहीं, ईडी को 12 मई तक ही ईडी को पूछताछ की अनुमति मिली है।
हालांकि, झारखंड सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि छवि रंजन झारखंड मंत्रालय में जेल से छूटने के बाद ही रिपोर्ट कर पाएंगे। वहीं, उन्हें सस्पेंशन के दौरान दैनिक जीवन से जुड़ी जरूरतों के लिए भत्ते का भुगतान किया जाएगा।
24 अप्रैल को अधिकारी छवि रंजन से लगभग 10 घंटे पूछताछ के बाद उनके झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के परिसरों में तलाशी की गई। बता दें कि ये दूसरा मामला है जिसमें झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी ईडी की जांच के दायरे में आए हैं। इससे पहले 2000 बैच की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में गबन और संदिग्ध वित्तीय लेने देने के चलते गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications