हजारीबाग से पटना जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 7 यात्रियों की गई जान

Hazaribagh Bus Accident: झारखंड के हजारीबाग जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां पटना जा रही एक बस के पलट जाने से सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। यह हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर गोरहर पुलिस स्टेशन के पास हुई। एक वरिष्ठ अधिकारी बताया कि बस एक तीखे मोड़ पर अचानक पलट गई।

हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जो कोलकाता से पटना जा रही थी। घायलों में से दस की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

hazaribagh bus accident

बताया कि हादसे के वक्त ज़्यादातर यात्री सो रहे थे। अभी तक सिर्फ़ तीन मृतकों की पहचान हो पाई है। बाकी चार शवों को पहचान के लिए हज़ारीबाग के शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसबीएमसीएच) में रखा गया है। बिहार के गोपालगंज के रहने वाले यात्री मोती चंद प्रसाद ने अपनी पत्नी राजकुमारी प्रसाद की मौत पर दुख व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि जब यह हादसा हुआ, तब हम सो रहे थे। हम बुधवार को कोलकाता से बिहार जाने वाली बस में सवार हुए थे।" बिहारशरीफ के रहने वाले गणेश कुमार ने बताया कि हादसा सुबह छह बजे हुआ। बरही के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसपीडीओ) अजीत कुमार ने बताया कि अभी तक केवल तीन शवों की पहचान हो पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+