सेल्फी के दौरान युवक नदी में गिरा तो दोस्तों ने लगा दी छलांग, तीन बहे

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में शंख नदी के हीरादह कुंड में रविवार को पिकनिक मनाने गए आधा दर्जन में से तीन युवक पानी की तेज धार में बह गए। घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जब पिकनिक पर गये युवक नदी के कुंड के पास सेल्फी ले रहे थे, तभी उनका एक साथी कुंड में गिर गया, उसे बचाने के क्रम में अन्य दो साथी भी कुंड में डूब गये जिनका अब तक पता नहीं चल सका है।

gumla three friend drowned in river

एसपी जनार्दन ने बताया कि 6 दोस्त रविवार सुबह 11 बजे पिकनिक मनाने गुमला के हीरादह गये थे। इस दुर्घटना में तीन युवक तो नदी में बह गये, जबकि तीन युवक बच गये। जिन्होंने लौटकर घरवालों को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलने पर सुरसांग थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण लापता युवकों का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि नदी में बहे युवकों की पहचान गुमला शहर के थाना रोड निवासी 27 वर्षीय अभिषेक गुप्ता, लक्ष्मण नगर निवासी 28 वर्षीय सुमित कुमार गिरी एवं सुनील कुमार भगत (27 वर्ष) के रूप में की गयी है।

जनार्दनन ने बताया कि नदी में बहे युवकों की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को बुलाया गया है ताकि उनकी खोजबीन की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+