गुमलाः 6 महीने के भीतर घर के तीन लोगों की हुई मौत तो पड़ोसी महिला पर डायन का आरोप लगाकर काट डाला
गुमला। झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल पंचायत के बीजापाठ गांव में अंधविश्वास के चलते आदिम जनजाति की बुजुर्ग महिला की निर्ममता से हत्या कर दी गई। मंगलवार को शव बरामद किया गया। आरोपित ने सोमवार को कुल्हाड़ी से काट उसकी हत्या कर दी गई। आरोपित के मुताहिक उसके घर में 6 महीने के भीतर तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके चलते उसको शक था कि बुजुर्ग महिला ही तंत्र-मंत्र कर उनकी जान ली है। इसी वजह से उसने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय जोहानी असुर के रूप में हुई है। महिला गांव से एक किलोमीटर दूर पीने का पानी लाने के लिए झरना गई हुई थी।

पानी लेकर जब वह लौट रही थी तो पहले से घात लगाकर बैठा 30 वर्षीय बिलिया असुर ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके चलते जोहानी असुर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह जोहानी असुर का बेटा माइकल असुर जंगल की तरफ गया तो उसे मां का शव दिखा। इसके बाद उसने इसकी जानकारी गांव वालों को सूचना दी फिर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। शव मिलने की सूचना पाकर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। रास्ता नहीं होने की वजह से घटनास्थल तक पुलिस को पहुंचने के लिए 3 किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ा।
वहीं, पुलिस को देख हत्यारा बिलियम असुर पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि बीते 6 महीने के अंदर मेरे घर के तीन सदस्य की मौत हो गई है। मैं दिल्ली से 1 महीना पूर्व लौटा, जिसके बाद मेरी भी तबीयत खराब रहती थी। मुझे शक था कि जोहनी असुर डायन कर मेरे परिजनों को मार रही है। इसलिए गुस्से में आकर जोहनी असुर की हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications