गुमलाः अकेले शराब पीने चली गई पत्नी तो पति ने घर के दरवाजे पर पीट-पीटकर मार डाला

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के विशुनपुर प्रखंड स्थित गुरदरी थाना क्षेत्र के जोभी पाट गांव में शुक्रवार की देर रात को पत्नी की हत्या करने वाले आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर हत्यारोपित पति को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। एसपीडीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि आरोपित पति खुद नशे का आदि है और जब उसकी पत्नी उसे बिना बताए बस्ती में शराब पीने चली गई तो वो काफी आक्रोशित हो गया। घर के बाहर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

gumla husband did murder of his wife in front of children

मृतका की पहचान निरंती देवी के रूप में की गई। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी पति मनेश असुर घटना वाले दिन बॉक्साइट खदान में मजदूरी का काम करने गया हुआ था। इसी दौरान उसकी पत्नी निरंती देवी अपने चार बच्चों को घर छोड़ बस्ती में शराब पीने चली गई। इसी बीच पति मनेश जब काम से वापस घर लौटा तो पत्नी नहीं दिखी। मनेश ने बच्चों से पूछा तो उन्होंने मां के बारे में सारी जानकारी दे दी। इसके बाद मनेश काफी आक्रोशित हो गया और पत्नी को ढूंढ़ने लगा।

इस बीच मनेश ने शराब पी। तभी सामने से पत्नी को आता देख उसकी पिटाई शुरू कर दी। निरंती देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। आरोपी के पिता बुधवा असुर ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर, पत्नी की हत्या व आरोपी के जेल जाने के बाद दंपती के चार बच्चे सुमित कुमार राज असुर रजनी असुर व फूलमनी असुर अनाथ हो गए हैं। चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+