झारखंडः बेटी को ढूंढते हुए प्रेमी के कमरे में पहुंचे पिता तो इस हाल में मिली लड़की
गुमला। झारखंड के गुमला में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां झारखंड के गुमला में एक आईटीआई की छात्रा की रहस्मयी तरीके से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। लेकिन अभी इस पर पुलिस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ये मामला गुमला शहर स्थित पुलिस लाइन के पास महुआ दीपा टोली का है, जहां 19 साल की लड़की का शव उसके प्रेमी के घर से पुलिस द्वारा बरामद की गई है। हालांकि अभी युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

एक साल से लड़की का चल रहा था प्रेम-प्रसंग
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना में शामिल होने के शक के आधार पर पुलिस ने मृतक युवती के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को पचा चला कि मृतका रांची में रहकर आईटीआई की पढ़ाई कर रही थी। लॉकडाउन के दौरान अपने घर आई थी और लगभग एक साल से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

प्रेमी के कमरे में मिली लाश
इस कड़ी में मृतक युवती के पिता ने बताया है कि 15 तारीख को वो घर से गुमला जाने के लिए निकली थी। उसके बाद घर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। काफी मशक्कत के बाद युवक का फोन नंबर मिला। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। लोगों ने युवक के घर युवती का शव होने की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने तरी डिप्पा स्थित युवक के आवास से युवती को मृत अस्वस्थ में पाया।

प्रेमी ने बताया कि वह फोटो शूट करने गया था
प्रेमी प्रेम प्रभात से पूछने पर कहा कि वह बेटी को अकेले कमरे में छोड़ कर फोटो शूट करने गया था और जब वापस आया तो कमरा अंदर से बंद पाया। इसके बाद हाथ अंदर घुसा कर दरवाजा खोला तो बेटी के फांसी के फंदे से झूलने और उसे फंदे से नीचे उतारने की बात कही। पिता ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनकी बेटी बिना कारण के फांसी नहीं लगा सकती है।

दुष्कर्म की आशंका
वहीं मृतक के शव की हालत को देख कर युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि इस मामले को लेकर अभी पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है।दर्ज प्राथमिकी में मृतका के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी अक्सर घर से अपने दोस्तों के पास जाने की बात कहकर निकल जाती थी। 18 जुलाई को भी वह अपनी दोस्त के पास जाने की बात कहकर घर से निकली थी।












Click it and Unblock the Notifications