हेमंत सोरेन की चली जाएगी सीएम की कुर्सी! राज्यपाल EC को कर सकते हैं अयोग्य ठहराने की सिफारिश

रांची, अगस्त 26। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सिंहासन डोलता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, खनन पट्टे के मामले में चल रही चुनाव आयोग की जांच खत्म हो गई है और चुनाव आयोग ने अपनी रिपोर्ट राज्यपाल को भी सौंप दी है। अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि चुनाव आयोग ने अपनी रिपोर्ट में हेमंत सोरेन को अयोग्य ठहराने की सिफारिश की है और अब राज्यपाल शनिवार को अपना अंतिम फैसला इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को भेजने वाले हैं।

Hemant Soren

चली जाएगी हेमंत सोरेन की कुर्सी!

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैंस हेमंत सोरेन को विधायक के रूप में अयोग्य घोषित करने की सिफारिश इलेक्शन कमीशन को शनिवार को कर सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो हेमंत सोरेन की सीएम की कुर्सी चली जाएगी। हालांकि उनके पास अपनी कुर्सी को बचाने के विकल्प फिर भी रहेंगे। इसमें एक विकल्प यह रहेगा कि वो फिर से चुनाव लड़ सकते हैं सदन के नेता के रूप में फिर से सीएम बन सकते हैं।

फिर से चुनाव लड़ सकते हैं हेमंत

आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने झारखंड के राज्यपाल को एक सुझाव भेजा था, जिसमें सोरेन के चुनाव लड़ने पर रोक नहीं लगाई थी। ऐसे में अगर हेमंत सोरेन को अयोग्य घोषित भी किया जाता है तो वो कुछ समय बाद फिर से चुनाव लड़कर सदन के नेता के रूप में सीएम बन सकते हैं। वहीं उनके सीएम पद से जाने के बाद झारखंड को नया सीएम भी मिलेगा, इसकी संभावनाएं भी बहुत अधिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+