सहेली को पीटकर भगा दिया फिर नाबालिग लड़की के साथ जंगल में युवकों ने किया गैंगरेप

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में महिलाओं के साथ वारदात थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन महिलाओं के साथ रेप, गैंगरेप सहित दूसरी तरह की घटनाएं घट रही हैं। इसी बीच गोड्डा जिले में एक बार फिर एक लड़की दरिंदगी का शिकार हो गई, जहां बाइक सवार युवकों ने स्कूटी से जा रही नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। दिल दहला देने वाली यह घटना ललमटिया खदान क्षेत्र की है। हालांकि पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

godda misdeed with minor girl one accused arressted

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की स्कूटी से अपनी सहेली संग बोआरीजोर से ललमटिया आ रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने पहले उनको ओवरटेक किया फिर पीड़िता की सहेली के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद पीड़िता ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे आरोपित की तलाश जारी है। वहीं घटना के बाद गोड्डा जिले के एसपी वाईएस रमेश ने कहा कि 15 सितंबर की शाम को करीब साढ़े 6 बजे पीड़िता अपनी सहेली के साथ स्कूटी से बोआरीजोर से ललमटिया जा रही थी।

इसी दौरान राजमहल परियोजना के खदान के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर स्कूटी को रोक लिया। इसके बाद मारपीट कर पीड़िता की सहेली को भगा दिया और फिर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि तीन दिन पहले ही लालमटिया थाना क्षेत्र में ही एक नाबालिग छात्रा के साथ एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रिंसिपल ने छेड़छाड़ किया था।

हालांकि इससे पहले भी एक शर्मनाक घटना सामने आई थी। जहां एक साध्वी के साथ चार लोगों ने आश्रम में घुसकर हथियार के बल पर गैंगरेप किया था। इस घटना में एक नाबालिग भी शामिल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+