झारखंडः कोचिंग पढ़ने जा रही लड़की का बीच सड़क पर खींचा दुपट्टा फिर भाई को पीटा

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में तीन मनचलों द्वारा ट्यूशन पढ़ने जा रही नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस दौरान जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना को लेकर किशोरी ने छेड़छाड़ करने व नाबालिग भाई की पिटाई करने वाले तीनों मनचलों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए महिला थाना में आवेदन दिया है। साथ ही पीड़िता ने जिला बाल कल्याण समिति में भी न्याय की गुहार लगाई है।

garhwa some boys did eve teasing with minor girl

जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की अपने भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इस दौरान कल्याणपुर के कदम चौक के पास पहले से मौजूद कल्याणपुर गांव के ही तीनों मनचलों ने पहले लड़की पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। इस पर किशोरी के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रहे उसका नाबालिग भाई ने विरोध किया तो मनचले उसकी पिटाई करने लगे।

बताया गया कि जब किशोरी ने भाई को बचाने का प्रयास किया तो उनमें से एक लड़के ने किशोरी का दुपट्टा खींच कर फेंक दिया। इस बीच उस और लोगों को आता देख तीनों लड़के धमकी देते हुए वहां से भाग गए। गढ़वा जिले के सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन उपेंद्र नाथ दूबे ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सीडब्ल्यूसी के समक्ष आया। इस मामले में सीडब्ल्यूसी ने संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+