JDU ने पूर्व विधायक खीरू महतो को बनाया झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष, UP के चुनाव को लेकर ललन सिंह ने दिया बयान

रांची। जनता दल यूनाइटेड इन दिनों बिहार के अलावा कई अन्य राज्यों में पार्टी को मजबूत करने में जुटी है और इसके चलते कई बड़े फेरबदल कर रही है। इसी क्रम में झारखंड में जदयू ने नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। काफी विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने खीरू महतो को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बता दें कि जदयू ने ऐसे समय में प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है जब तेजस्वी यादव की अगुआई में राजद भी झारखंड में अपने लिये और ज्यादा संभावनाओं की तलाश में जुटा है। इसी क्रम में तेजस्वी यादव 18 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचने वाले हैं। इस दौरान पार्टी ने 10 लाख लोगों को सदस्यता दिलाने का लक्ष्य रखा है।

former mla kheeru mahto jud jharkhand state president elected

जदयू के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इस मौके पर कहा कि झारखंड में पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने पूर्व विधायक खीरू महतो को झारखंड का जदयू का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। इसके अलावा गुलाब महतो को झारखंड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रवीण सिंह को झारखंड प्रदेश संगठन का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं जब पत्रकारों ने दूसरे प्रदेश में चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया तो ललन सिंह ने कहा कि अभी भाजपा से बात नहीं बनी है। बातचीत फिलहाल प्रारंभिक दौर में है। उन्होंने कहा कि यूपी और मणिपुर दोनों जगह हमारा संगठन मजबूत है। दोनों जगह एनडीए के अंदर बात बन जाती है और तालमेल हो जाती है तो हम साथ में चुनाव लड़ेंगे। ललन सिंह ने कहा कि सहमति न बनने पर जदयू अपने बूते पर दोनों राज्यों में चुनाव लड़ेगी।

इसके अलावा ललन सिंह ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के भोजपुरी और मगही भाषी लोगों पर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड अलग कहां था। बिहार और झारखंड तो एक ही था। कोई भी सरकार अगर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करती है तो वही बात हो गई जैसे महाराष्ट्र को लेकर कोई कुछ बात बोल देता है और दिल्ली के संबंध में कभी कोई कुछ और बोलता है।

इसके अलावा ललन सिंह ने कहा ये देश सबका है। हिंदू का भी है, मुसलमान का भी है, ईसाई का भी है और पंजाब के लोगों का भी है। इसलिए ऐसी कोई बात नहीं होनी चाहिए, जिससे देश को नुकसान हो। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड के नवनियुक्त संगठन प्रभारी प्रवीण सिंह ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री को कोई ज्ञान नहीं है। यह कांग्रेस और जेएमएम की आंतरिक लड़ाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+