Lok Sabha Election: वोटिंग से पहले AIMIM प्रत्याशी ने छोड़ा चुनावी रण, BJP के निशिकांत दुबे की बढ़ी टेंशन!
Lok Sabha Election 2024: झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट (Godda Lok Sabha Seat) पर वोटिंग से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ दिया है। गोड्डा सीट से प्रत्याशी मो. मंसूर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
चर्चाओं के मुताबिक एआईएमआईएम के प्रत्याशी के नाम वापस लेने के पीछे व्यक्तिगत कारण बताएं जा रहे हैं। ऐसे में अब गोड्डा सीट के बदले समीकरण कहीं ना कहीं बीजेपी उम्मीदवार निशिकांत दुबे की टेंशन बढ़ा सकते हैं।

दरअसल, गोड्डा से तीन बार (2009, 2014 और 2019) के लगातार सांसद और भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे ने हाल ही में बीजेपी की एक बैठक के ये दावा करते हुए कहा था कि उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव से नहीं, बल्कि ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार मो मंसूर अंसारी से हैं।
इस सीट AIMIM के उम्मीदवार उतारे जाने के बाद से ही कांग्रेस उम्मीदवार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही थी, लेकिन अब बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि AIMIM उम्मीदवार के चुनावी लड़ाई से हट जाने से भी कहीं ना कहीं अब बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है।
वोटों से बिखराव की टेंशन खत्म
ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पिछड़ी जातियों और मुस्लिम समाज का दबदबा है। जिसके चलते एआईएमआईएम के मैदान में होने के चलते कांग्रेस के वोट में सेंधमारी की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब लड़ाई सीधी भाजपा और कांग्रेस के बीच है।
दुबे ने किया बिना प्रचार जीत का दावा
हालांकि अपने बयानों से चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी उम्मीदवार निशिकांत दुबे ने नामांकन करने के बाद दावा किया था कि उन्हें चुनाव प्रचार तक करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके क्षेत्र की जनता वैसे ही जितवा देगी, हालांकि वो अब जमकर जनसंपर्क करते दिखाई दे रहे हैं।
दुबे से नाराज पार्टी नेता
इधर, लगातार 2009 के बाद बीजेपी के टिकट से चुनाव जीत रहे हैं निशिकांत दुबे के लिए इस बार की जंग थोड़ी परेशानी वाली हो सकती है। क्योंकि कहीं ना कहीं उनके खिलाफ पार्टी के नेताओं की नाराजगी भी सामने आ रही है। तो दूसरी तरफ इंडिया अलायंस की ओर से तगड़ी घेराबंदी की गई है। बता दें कि इस सीट पर लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत 1 जून को वोटिंग होगी।












Click it and Unblock the Notifications