'बीजेपी रच रही नहीं साजिश', हेमंत सोरेन के जमानत के खिलफ SC पहुंची ED, JMM ने किया बड़ा दावा

Hemant Soren: हेमंत सोरेन की जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। जिसके बाद सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है।

जेएमएम का आरोप है कि हेमंत सोरेन के खिलाफ बीजेपी फिर से साजिश रच रही है। जेएमएम ने सोमवार को कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से डर गई है और इसलिए वह उनके खिलाफ एक और "साजिश" रच रही है।

ED moves to SC

कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोरेन को जमानत देने के झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिसके बाद जेएमएम की प्रतिक्रिया आई है।

झामुमो के प्रवक्ता मनोज पांडे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उच्च न्यायालय ने पाया कि सोरेन के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी को संदेह है कि एजेंसी "भाजपा के निर्देश पर" सुप्रीम कोर्ट पहुंची है।

पांडे ने आरोप लगाया, "भाजपा यह पचा नहीं पा रही है कि हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। सोरेन की लोकप्रियता ने उन्हें डरा दिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले एक नई साजिश रचनी शुरू कर दी है।"

उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था। वह 4 जुलाई को मुख्यमंत्री के रूप में लौटे और इससे पहले दिन में उन्होंने विधानसभा में विश्वास मत जीता।

31 जनवरी को ईडी द्वारा गिरफ्तारी से कुछ देर पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+