डुमरी उपचुनाव : ओवैसी की सभा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, बीजेपी ने बोला जोरदार हमला
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी आज झारखंड में डुमरी सीट पर उपचुनाव के प्रचार के लिए डुमरी हाई स्कूल मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित किया। अपने संबोधन के दौरान ओवैसी राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों पर खूब गरजे। लेकिन इस दौरान एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक ओवैसी की रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। जिसके बाद ओवैसी खुद हैरान रह गए और उन्होंने नारे लगाने वाले को फटकार भी लगाई है। हालांकि, अब यह मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने ओवैसी पर जमकर हमला बोला है।

झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि डुमरी उपचुनाव में ओवैसी की सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगना अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण और शर्मनाक घटना है। हेमंत सरकार के कार्यकाल में ऐसे नारे पहली बार नहीं लगे हैं। अफसोस की बात यह है कि इस सभा के 7 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक ना कोई प्राथमिक की दर्ज हुई है ना नारे लगाने वाले देशद्रोहियों की गिरफ्तारी हुई है। झारखंड सरकार अविलंब इस पर कार्रवाई करें। ऐसे देशद्रोहियों की जगह पाकिस्तान में है हिंदुस्तान में नहीं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर पाकिस्तान भेजने की जरूरत है।
अभिषेक कुमार, झारखंड












Click it and Unblock the Notifications