दुमकाः कार पर पलटा चावल से भरा ट्रक, 6 लोगों की मौके पर हो गई मौत

दुमका। झारखंड के दुमका जिले के जामा थाना के सुगनीबाद गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यहां एक टाटा इंडिगो कार पर ट्रक पलट गया, जिससे कार में सवार 6 लोग वहीं दबकर मर गए। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे सहित 6 लोगों शामिल हैं। कार में सवार लोग दुमका से देवघर की तरफ जा रहे थे। हालांकि मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है।

dumka road accident six people died

दुमका-देवघर मुख्य सड़क पर हुए गढ्ढ़े में फंसकर एक ट्रक पास से गुजर रही कार पर पलट गया। ये दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक के पलटते ही कार एकदम पिचक गयी और उसमें सवार लोग उसी में दब कर रह गए। जब तक कार में से लोगों को निकाला जाता तब तक 6 लोगों ने वहीं दम तोड़ दिया। कार का ड्राइवर उसी में फंसा रह गया। उसे निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार दुमका से देवघर की तरफ जा रही थी

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी। इसके बाद तुरंत क्रेन बुलवायी गयी। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया। ट्रक पर चावल लदा था। खबर है कि स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद पथराव कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए जरमुंड़ी एसडीपीओ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थानीय लोग पीड़ित परिवारों को मुआवज़ा और सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+