धनबादः युवती के साथ रेप किया फिर भरी पंचायत में हमेशा दुष्कर्म करने की दी धमकी
धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गांव में इंसानियत को शर्मासर कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 20 वर्षीय दलित युवती के साथ रेप किया फिर आरोपित के परिजनों ने पंचायत के बीच पीड़िता और उसके माता-पिता को बुरी तरह से पीट दिया। दुष्कर्म की यह घटना 12 मार्च की शाम साढ़े सात बजे की है। पीड़िता के आवेदन पर गोविंदपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिये गए आवेन में पीड़िता ने बताया है कि 12 मार्च को वह अपनी नानी घर गई हुई थी। वहां से लौटते वक्त शाम हो गई।

इसी बीच उसी गांव के रवींद्र विश्वकर्मा का बेटा राहुल अपने घर के सामने पहले से घात लगाकर बैठा हुआ था। युवती के पहुंचते ही राहुल ने उसे अपने घर के पीछे मौजूद जंगल की तरफ खींचते हुए ले गया। इसके बाद दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस दौरान पीड़िता ने राहुल के मुंह और गाल नोच लिया, जिससे उसका गुस्सा बढ़ गया और उसने युवती के मुंह पर कुछ फेंका, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद राहुल ने उसके साथ रेप किया। घटना के बाद घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को अपने साथ हुए वारदात की जानकारी दी। पीड़िता ने राहुल के पिता को भी घटना के बारे में बताया।
इसके बाद उन्हीं के कहने पर 17 मार्च को मुखिला के नेतृत्व में मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई, जिसमें आरोपित राहुल के परिजन भी मौजूद थे। इसी दौरान सभी ने पीड़िता और उसके घरवालों को पीट दिया। वहीं इस हमले के चलते पीड़िता के पिता की हालत चिंताजनक बनी हुई है। आरोपितों ने भरी पंचायत में धमकी दी कि तुम्हारे साथ बारबर रेप करेंगे। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है और सुरक्षा की गुहार लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications