धनबादः जज के हत्यारोपितों का नार्को सहित होंगे चार टेस्ट, कोर्ट ने पुलिस को दी अनुमति

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के जज उत्तम आनंद की हत्याकांड मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों का पुलिस अब नार्को टेस्ट करेगी। पुलिस को धनबाद कोर्ट से मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नार्को, लेयर्ड वॉयस एनालिसिस और ब्रेन मैपिंग समेत चार टेस्ट कराने की इजाजत मिली है। परीक्षण गुजरात एफएसएल में किया जाएगा। बता दें कि धनबाद के जज उत्तम आनंद मर्डर केस की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है। इसी बीच पाथरडीह थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। पाथरडीह थाना प्रभारी पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप है।

dhanbad court give order to narco test of judge uttam anand murder accused

Recommended Video

    Dhanbad Judge Murder Case: ADJ Uttam Anand की Post-Mortem Report आई सामने | CBI| वनइंडिया हिंदी

    माना जा रहा है कि धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजीव कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। दरअसल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने जज उत्तम आनंद की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के लिए धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन को पत्र भी लिखा है।

    बता दें, 28 जुलाई 2021 को धनबाद में सुबह मार्निंग वॉक के दौरान एक ऑटो की टक्कर से जज उत्तम आनंद की मौत हो गई थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद मामला संदिग्ध हो गया। ऐसा लग रहा था कि जज उत्तम आनंद को जानकर धक्का मारा गया है। धनबाद पुलिस ने ऑटो चलाने वाले लखन कुमार वर्मा और राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया और ऑटो-रिक्शा को जब्त कर लिया है। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है कि उन्होंने जज को जानबूझकर टक्कर मारी थी। पुलिस ने कहा है कि ऑटो चोरी का था। अब इस मामले में ये जांच की जाएगी कि आखिर इस मर्डर प्लान का मास्टरमाइंड कौन था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+