झारखंडः देहज के लिए शराब के नशे में पति और ससुर ने महिला के साथ की हैवानियत, मार डाला
देवघर। झारखंड के देवघर जिले के रांगामोदीचक गांव में शनिवार की रात को विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप शराबी पति व ससुर पर लगा है। मृतक विवाहिता का नाम कविता देवी है। दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पड़पहरा गंगा निवासी मृतका के पिता लक्षमण राय ने दामाद रामेश्वर राय व समधी हेमराज राय के खिलाफ थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है।

पिता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
शिकायत में उन्होंने कहा है कि दो साल पूर्व बेटी की शादी रामेश्वर के साथ हुई थी। बेटी को एक साल ठीक-ठाक रखा और दामाद व समधी द्वारा एक लाख रुपए व मोटरसाइकिल की मांग करने लगा। नहीं देने पर दोनों बराबर शराब पीकर मारपीट करते थे। इन लोगों के प्रताड़ना के कारण दो सालों में बेटी मां नहीं बन सकी।

ससुर और पति पर हत्या का आरोप
साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी बेटी उनको फोन कर जान की खतरा होने की बात कहती थी। शनिवार को जानकारी मिली कि उनकी बेटी को दामाद व समधी ने नशे की हालत में गला दबाकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद मंडल, एसआइ चंदन पांडेय, हरिश कुमार सिंह, एएसआइ कौशलेंद्र सिंह व मुखिया प्रतिनिधि उमेश कुमार यादव दल-बल के साथ पहुंचे।

बोकारो में भी दहेज के लिए मार डाला
फिर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया। थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद मंडल ने कहा कि मृतका के पिता द्वारा दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस गहराई से जांच कर रही है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं बोकारो जिले के बालीडीह पुलिस औद्योगिक क्षेत्र के रहने वाले मोईन अहमद की शिकायत के आधार पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मृतका के पति के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में मृतका के पति मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार किया गया है। दर्ज रिपोर्ट में मृतका के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी रौनक खातून उर्फ बबली की शादी दो साल पहले साबातु निवासी इम्तेयाज के पुत्र मोहम्मद अरमान से हुई थी। शादी के बाद बेटी के साथ ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट करते थे। छोटी गलती होने पर भी बेटी के साथ मारपीट होती थी। फोन से बात तक उन लोगों को नहीं करने दिया जाता था। साथ ही बेटी को जान से मारने की बराबर धमकी भी देते थे।












Click it and Unblock the Notifications