Jharkhand Chunav: सीपीआई नेता डी राजा पहुंचे झारखंड, चुनाव को लेकर भाजपा पर लगाये बड़े आरोप

Ranchi: सीपीआई महासचिव डी राजा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले दूसरे दलों के नेताओं को लुभाने और घुसपैठ जैसे मुद्दों को उछालकर लोगों को बांट रही है। राजा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा करने झारखंड पहुंचे हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "भाजपा और उसके रूढ़िवादी सहयोगी झारखंड में सत्तारूढ़ दलों को निशाना बना रहे हैं। कामकाज को बाधित करने के लिए वे संभव हो तो सत्तारूढ़ दलों के नेताओं को अपने पाले में कर लेते हैं। झारखंड में यही हो रहा है।"

भाजपा झारखंड में, खास तौर पर संथाल परगना क्षेत्र में घुसपैठ बढ़ने का दावा करती रही है। राजा ने इन आरोपों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर केंद्रीय गृह मंत्री घुसपैठ को लेकर गंभीर हैं, तो समुदायों के बीच भ्रम पैदा करने के बजाय देश को स्पष्टीकरण देना चाहिए।वरिष्ठ सीपीआई नेता ने यह भी दावा किया कि जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "जंतर-मंतर दिल्ली में पहलवानों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह शर्मनाक है। अब केवल खिलाड़ियों में ही नहीं, बल्कि हरियाणा के लोगों में भी गुस्सा है।"

राजा ने कहा कि महाराष्ट्र के नागरिकों में असंतोष बढ़ रहा है और वे अब केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह असंतोष भविष्य के चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। राजा ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) का लक्ष्य झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक दलों को इंडिया ब्लॉक के बैनर तले एकजुट करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह गठबंधन "भाजपा और दक्षिणपंथी ताकतों को सबक सिखाएगा"।

यह भी पढ़ें Raipur News: युवक ने तोड़ी भगवान गणेश की मूर्ति, पंडाल पर किया गाली गलौज, हिंदू संगठनो ने किया विरोध प्रदर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+