244 नई बसें खरीदने की हेमंत सोरेन कैबिनट ने दी मंजूरी, सड़क में दौड़ेगी CNG और इलेक्ट्रिक बस

झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट ने सार्वजनिक परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक समेत 244 नई बसें खरीदने का फैसला किया है। इसमें 220 गैर-एसी डीजल सहित 244 बसें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा 24 एसी इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जानी हैं।

CNG and Electric Buses in Ranchi

CNG and Electric Buses in Ranchi: रांची की सड़कों पर अब प्रदूषण रहित बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट ने सार्वजनिक परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक समेत 244 नई बसें खरीदने का फैसला किया है। वहीं, पुरानी डीजल बसों को CNG कीट के साथ अपग्रेड किया जाएगा।

इसके साथ ही रांची शहर में परिवहन सेवा और मजबूत होगी। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि 10 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर रांची नगर निगम (आरएमसी) क्षेत्र में शहरी बस संचालन के लिए 605 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। 220 गैर-एसी डीजल सहित 244 बसें खरीदी जाएंगी।

इसके अलावा 24 एसी इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जानी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 27 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में 44 एजेंडे को मंजूरी दी है। वहीं, मंत्रिपरिषद ने झारखंड बिल्डिंग बायलॉज 2016 में संशोधन को भी मंजूरी दे दी, जिससे इमारतों में कॉमन टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित करना अनिवार्य हो गया।

पशुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए 236 मोबाइल पशु चिकित्सा एंबुलेंस क्लीनिक (एमवीएसी) खरीदे जाएंगे। नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (एनआईडी) के तहत सिमडेगा, खूंटी और दुमका के तीन जिलों में पायलट आधार पर इंटरनेट सेवाओं का विस्तार करने के लिए कैबिनेट द्वारा 84 करोड़ रुपये की राशि को भी मंजूरी दी गई थी।

सरकार ने झारखंड में 263 ब्लॉकों की 1633 पंचायतों में स्वचालित रेन गेज सिस्टम लगाने का भी फैसला किया। कैबिनेट ने परियोजना के लिए 47.90 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+