CM हेमंत सोरेन ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
रांची, 22 सिंतबर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और अपराध नियंत्रण पर डीजीपी, गृह सचिव, मुख्य सचिव, राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व नक्सल प्रभावित जिलों सहित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों नक्सल फ्रंट पर पुलिस को मिली कामयाबी को ऐतिहासिक बताया। इस कार्य के लिए उन्होंने पुलिस की सराहना की। वहीं, बैठक में मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था, उग्रवाद एवं अपराध नियंत्रण समेत विधि व्यवस्था संधारण से संबंधित मामलों की समीक्षा भी की।

बैठक के दौरान महिलाओं पर कई जिलों में हुए हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ने चिंता भी व्यक्त की। राज्य में महिलाएं सुरक्षित रहें और कानून व्यवस्था बनी रहे, इसको लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को भी कई निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य में कानून तोड़ने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने को निर्देश दिए। बैठक में डीजीपी, गृह सचिव, मुख्य सचिव, राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौजूद थे।
Jharkhand CM Hemant Soren holds high-level meeting with DGP, Home Secretary, Chief Secretary, senior police officials of the state and police superintendents of all districts including naxal-affected districts on law and order situation and crime control in the state. pic.twitter.com/KeWm7gPZDg
— ANI (@ANI) September 22, 2022
बैठक से पहले मुख्यमंत्री राज्यपाल रमेश बैस ने राज भवन में झारखण्ड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखण्ड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के पद की शपथ दिलायी। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सोरेन भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।
देर शाम तक बैठक चलने के आसार
कयास लगाए जा रहे हैं कि यह देर शाम तक चलेगी। इस बैठक में कई मोर्चों पर पुलिस के फेल होने के पीछे संसाधनों की कमी को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। माना जा रहा है कि बैठक में राजधानी रांची सहित कई जिलों में थानों के भवनों आदि को लेकर भी चर्चा की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- झारखंड- इंजीनियरिंग कॉलेजों के संचालन पर हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा फैसला












Click it and Unblock the Notifications