ED की टीम के साथ राजभवन पहुंचे CM सोरेन ने दिया इस्तीफा, अब हुए गिरफ्तार

झारखंड में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हेमंत सोरेन ईडी के साथ राजभवन पहुंचे, यहां उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद ईडी की टीम ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। गौर करने वाली बात है कि कथित जमीन घोटाले में ईडी ने सोरेन को गिरफ्तार किया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माझी ने कहा कि मुख्यमंत्री ईडी की कस्टडी में हैं। मुख्यमंत्री ईडी की टीम के साथ रजभवन इस्तीफा देने के लिए गए हैं। चंपई सोरेन प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। हमारे पास पर्याप्त संख्याबल है।

hemant soren

झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि हमने चंपाई सोरेन को अपना नेता चुन लिया है। हम राजभवन राज्यपाल से शपथ ग्रहण की अपील करने पहुंचे थे। कांग्रेस विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा देने का फैसला लिया है। चंपाई सोरेन को विधायक दल ने अपना नया नेता चुन लिया है। सभी विधायक हमारे साथ हैं।

अलग झारखंड के आंदोलन में शामिल चंपाई सोरेन को प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हेमंत सोरेन को ईडी गिरफ्तार कर सकती है। आज दोपहर जब रांची में हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू हुई तो उसके बाद से हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा प्रदेश में चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। हेमंत सोरेन के घर के आस पास धारा 144 लागू कर दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सदस्य ईडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमने चंपाई सोरेन की अगुवाई में नई सरकार के गठन का प्रस्ताव दिया है। हमारे पास 47 विधायकों का समर्थन है और हमे सरकार बनाने का मौका दिया जाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि वह हमारे दस्तावेजों को चेक करेंगे और हमे बुलाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+