झारखंड सीएम चंपई ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- लोकसभा चुनाव में बहुरूपियों की पहचान करनी होगी
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मंगलवार ने केंद्र सरकार और भाजपा को जमकर घेरा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किए गए विकास कार्यों के कारण भाजपा को "रातों की नींद हराम" हो रही थी, इसलिए उसने उन्हें फंसाने की साजिश रची।

रांची के पुराने विधानसभा मैदान में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दावा किया कि 2019 में सत्ता में आने के बाद से भाजपा झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री चंपई ने कहा 'झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू किए गए कल्याण और विकास कार्यों के कारण भाजपा की रातों की नींद हराम हो गई थी। इसलिए, उसने उन्हें फंसाने की साजिश रची।'
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेता वोट मांगने आएंगे लेकिन हमें इन बहुरूपियों की पहचान करनी होगी इसके साथ ही हमें झामुओ को 14 सीटों पर जीत दिलाकर हेमंत सोरेन के संकल्प को पूरा करना है। असके साथ ही झारखंड मुख्यमंत्री चंपई ने सवाल किया भाजपा सरकार ने पांच सालों में आदिवासी-मूलवासी के लिए क्या किया?
मुख्यमंत्री ने कहा हेमंत बाबू आदिवासियों और मूलवासियों के लिए काम कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें रोकने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया।
इसके साथ ही
गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में 'भूमि माफिया' के साथ कथित संबंधों के संबंध में केस दर्ज किया है। इसके अलावा हेमंत सोरेन की अचल संपत्तियों के कथित अवैध कब्जे से संबंधित भी उन पर आरोप लगा है।
केंद्रीय एजेंसी के अनुसार ये जांच झारखंड में 'माफियाओं द्वारा भूमि के स्वामित्व को अवैध रूप से बदलने के एक बड़े रैकेट' से जुड़ी है। इसी केस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर जेल में डाला है।












Click it and Unblock the Notifications