डेट पर बुलाकर नहीं आया ब्वॉयफ्रेंड, हाई-वोल्टेज ड्रामा करते हुए धरने पर बैठी युवती
झारखंड में एक युवती से जब उसका प्रेमी डेट पर नहीं आया तो वो बीच सड़क पर धरने पर बैठ गई और ड्रामा करना शुरू कर दिया।

कहते हैं प्यार अंधा होता है , प्यार की दीवानगी में वो अपना भला-बुरा तक भूल जाता है। ऐसा ही मामला झारखंड के चक्रधरपुर से आया है। जहां एक लड़की से उसका ब्वॉयफ्रेंड डेट पर मिलने आने वाला था लेकिन जब वो नहीं आया तो लड़की ने सड़क पर ही ड्रामा शुरू कर दिया और वो वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गई।
घंटों सड़क पर बैठी लड़की जिद पर अड़ गई
घंटों सड़क पर बैठी लड़की जिद पर अड़ गई कि जब तक उसका ब्वॉयफ्रेंड नहीं आता तब तक वो सड़क से नहीं उठेगी। हालांकि पुलिस ने काफी मेहनत करने के बाद उसे समझा-बुझा कर सड़क से हटाया।
प्रेमी को डेट पर बुलाया था
पुलिस के अनुसार ये युवती चाईबासा में रहती है और कुछ समय से चक्रधरपुर टोकला के युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। मंगलवार को उसने अपने प्रेमी को पवन चौक पर डेट पर बुलाया था।
दो घंटे तक प्रेमी का इंतजार करती रही
जिस समय पर उसने डेट पर बुलाया था तो उस समय पर युवती तो पवन चौक पर पहुंच गई लेकिन उसका प्रेमी नहीं पहुंचा। लड़की ने पूरे दो घंटे तक ब्वॉयफ्रेंड का इंतजार किया लेकिन जब वो नहीं आया तो वो चौक के पास ओवरब्रिज के नीचे नाराज होकर सड़क पर धरने पर बैठ गई़।
लड़की को देखने के लिए जुट गई भीड़ लग गया था जाम
सड़क से गुजरने वाले वाहन उसे देखकर रुक गए और लड़की का धरना देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान लोगों ने उसे खूब समझाया लेनि वो नहीं मानी।
लड़की को समझाने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस
बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर वो चौक पर पहुंची और लड़की को बड़ी मुश्किल से मनाया और वहां सड़क से धरने पर से हटाया और अपने साथ थाने ले गई। खबरों के अनुसार युवती ने युवक के खिलाफ शिकायत पुलिस में दर्ज करवाने से इनकार कर दिया।
धनबाद में ही आया था ये अनोखा मामला
ऐसा ही मामला कुछ दिन पहल धनबाद में भी सामने आया था जब प्रेमी के घर के सामने युवती धरना देकर बैठ गई थी। वो एक दो नहीं बल्कि 64 घंटे तक प्रेमी के घर के बाहर धरना देती पड़ी रही आखिर प्रेमी ने हार मान ली और उससे शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications