झारखंडः बोकारो में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 4 गंभीर रूप से झुलसे

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के चुट्‌टे पंचायत स्थित दंडरा गांव के चौआटांड के रहने वाले तीन लोगों की गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी लोग आम के बगीचे में मनरेगा के तहत बन रहे कुएं पर काम कर रहे थे। इसी दौरान बिजली गिरने से तीन की मौत हो गई। कुंए में काम कर रहे चौआटांड़ के 55 वर्षीय तुलसी महतो और उनकी 45 वर्षीय पत्नी पुनकी देवी व 50 वर्षीय कौशल्या देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 35 वर्षीय विशेश्वर महतो, 25 वर्षीय महेश महतो, दंडरा के रहने वाले 55 वर्षीय विशुन सिंह और 50 वर्षीय लालमन सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

bokaro three people died due to thunderstorm

मृतकों के साथ सभी घायलों को इलाज के लिए ग्रामीण गाेमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर सभी घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही विधायक डॉ. लंबोदर महतो, गोमिया बीडीओ कपिल कुमार अस्पताल पहुंच कर मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं, पूर्व विधायक माधवलाल सिंह ने हादसे में घायलों के इलाज को लेकर पहल की।

गांव वालों का कहना है कि मनरेगा के तहत मृतका पुनकी देवी के नाम प्रखंड से कुआं आवंटित है। उसी कुआं में तुलसी महतो अपनी पत्नी सहित 7 लोगों के साथ काम कर रहे थे। इस दौरान दोपहर में अचानक मौसम बिगड़ने लगा। फिर सभी लोग काम को समेट कर वहां से चौआटांड़ निकलने की तैयारी करने लगे। लेकिन बारिश से बचने के लिए कुआं के पास बने पेड़ के नीचे झोपड़ी में सभी घुस गए। तब तक आसमानी बिजली उन सभी पर कहर बनकर गिरी, जिसमें सभी लोग बेहोश हो गए।

हादसे में चुट्‌टे पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजू महतो की माता पुनकी देवी और पिता तुलसी महतो की मौत हो गई, जबकि कुआं में काम कर रहे घायल मजदूर महेश महतो की मां कौशल्या देवी की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। एक ही घर के दो लोगों की मौत से पूरे परिवार में कोहराम में मच गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों के साथ घायलों के परिजन गोमिया अस्पताल पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+