बोकारोः कोरोना संदिग्ध बेटे की मौत के बाद सदमे के चलते मां ने भी तोड़ा दम
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत ऊपरघाट क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कोरोना संदिग्ध बेटे की मौत के बाद सदमे में मां ने भी मंगलवार की देर रात को दम तोड़ दिया। वहीं परिवार में 12 घंटे के भीतर दो मौत से पेंक निवासी व्यवसायी पिता नरेश प्रसाद वर्णवाल बेहाल हैं। मृतक बेटे के नाम प्रियांशु है, जो सातवीं कक्षा का छात्र था। वहीं मां ज्योति वर्णवाल का मायका धनबाद जिले के केंदुआ में है। बता दें कि एक हफ्ते से प्रियांशु की तबीयत खराब थी।

बीते 27 जून की रात को उसे धनबाद के जालान हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 28 जून की सुबह को प्रियांशु ने दम तोड़ दिया। कोविड-19 की रिपोर्ट नहीं आने पर डॉक्टरों ने परिजनों को सलाह दी थी कि बिना छुए शव को दफना दिया जाए। अस्पताल से शव लेकर परिजन पेंक आ गए। इसके बाद शव को जमुनियाबेड़ा नाले में शव को दफना दिया गया।
व्यवसायी नरेश प्रसाद वर्णवाल की पहली पत्नी से एक पुत्र नील कुमार वर्णवाल और दूसरी पत्नी ज्योति वर्णवाल से एक पुत्र प्रियांशु वर्णवाल था। पहली पत्नी की मौत के बाद नरेश प्रसाद वर्णवाल ने दूसरी शादी की थी। बेटे की अंतिम यात्रा से लौटी मां घर आकर शोक में डूब गईं। किसी चीज का सेवन करने के बाद महिला की भी तबीयत खराब हो गई।
उन्हें गिरिडीह के बगोदर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात के 9 बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही जगह पर बेटे को मिट्टी में दफनाया गया व मां का 29 जुलाई को अग्नि संस्कार किया गया।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications