Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन की भाभी सीता हुईं बीजेपी में शामिल

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन की साली और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की पूर्व विधायक सीती सोरेन ने जेएमएम को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने आज यानी मंगलवार को बीजेपी ज्वाइन कर लिया है।

सीता सोरेन के बीजेपी में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी की जेएमएम में बड़ी सेंधमारी है। बीजेपी ने हेमंत सोरेन के परिवार में घुसकर अपना परचम लहराया है। हेमंत सोरेन की भाभी को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया।

बता दें कि हेमंत सोरेन अभी ईडी के रडार पर हैं। उसके खिलाफ ईडी की जांच चल रही है। ईडी की गिरफ्तारी को बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से भी हाथ धोना पड़ा। ईडी ने गिरफ्तार कर हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया है। इस बीच बीजेपी ने उनके परिवार में बड़ी सेंध लगा दी।

बता दें कि झारखंड में नई सरकार के गठन के दौरान सीता सोरेन का नाम कैबिनेट मंत्रियों की रेस में था। लेकिन उन्हें जगह नहीं मिली। उस वक्त सीता सोरेन के नाराजगी की खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। लेकिन आखिरकार उन्होंने जेएमएम से इस्तीफा दे दिया। वे आज बीजेपी में शामिल हो गईं।

अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि मैं सीता सोरेन, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की केन्द्रीय महासचिव एवं सक्रिय सदस्य वर्त्तमान विधायक हूं, आपके समक्ष अत्यन्त दुःखी हृदय के साथ अपना इस्तीफा प्रस्तुत कर रहीं हूं।

यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना के निकले आंसू, केंद्र पर बरसते हुए बोलीं- षड्यंत्र कर उन्हें जेल में डाला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+