झारखंड में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, कांग्रेस और JMM सरकार पर जमकर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
Jharkhand Assembly Elections:पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश से सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को पलामू में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। ठाकुर ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह कल्याणकारी सरकार नहीं है, बल्कि 'जिहादी कल्याण' को बढ़ावा देने वाली सरकार है।
उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड और हिमाचल प्रदेश में 'लव जिहाद' और 'भूमि जिहाद' जैसी स्थितियां हैं। उन्होंने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर जनसंख्या की गतिशीलता को बदलने और अवैध रूप से भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करके जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। ठाकुर ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस ने झारखंड को लव जेहाद, लैंड जेहाद का नासूर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी, झारखंड द्वारा आयोजित "परिवर्तन यात्रा" के तहत आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के सांसद श्री @ianuragthakur जी ने पलामू प्रमंडल के तहत बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के उंटारी रोड में आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित किया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री… pic.twitter.com/mAyEudwWfE
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) September 23, 2024
ठाकुर ने तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद वितरण विवाद पर ठाकुर ने कहा, "किसी को भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है।" उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भारतीय जनता पार्टी, झारखंड द्वारा आयोजित "परिवर्तन यात्रा" के तहत आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल प्रदेश के सांसद श्री @ianuragthakur जी ने पलामू प्रमंडल के तहत बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के उंटारी रोड में आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित किया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री… pic.twitter.com/mAyEudwWfE
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) September 23, 2024
परिवर्तन यात्रा में ठाकुर की भागीदारी बिश्रामपुर के उंटारी रोड में एक सभा से शुरू हुई, उसके बाद हैदरनगर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम, विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, पूर्व सांसद सुनील सिंह, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी और हुसैनाबाद में विनोद सिंह सहित अन्य प्रमुख भाजपा नेताओं की उपस्थिति देखी गई।
यह भी पढ़े कंगना रनौत माफी मांगे,नहीं तो करूंगा मुकदमा, सोनिया गांधी पर टिप्पणी से भड़के विक्रमादित्य सिंह












Click it and Unblock the Notifications