Jharkhand: नए CM चंपई सोरेन को नहीं मिला शपथ ग्रहण का समय, अब फ्लाइट से हैदराबाद जा रहे सभी विधायक

Jharkhand Political News: झारखंड में जेएमएम नेता हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद सियासी ड्रामा हाईवोल्टेज होता जा रहा है। एक दिन पहले जहां हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर नेता चंपई सोरेन को नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया है तो दूसरी तरफ राज्यपाल ने चंपई सोरेन को शपथ ग्रहण का अभी तक वक्त नहीं दिया है।

ऐसे में 'खेला' होने के डर से झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन दलों के विधायकों की परेड जारी है। इस बीच सभी विधायकों को अब हैदराबाद भेजने की तैयारी की जा रही है।

Jharkhand News

राजनीतिक उथल-पुथल के बीच झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को लेकर एक बस रांची के सर्किट हाउस से रवाना हो चुकी है, जो एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।

सूत्रों के अनुसार रांची एयरपोर्ट पर दो चार्टर्ड विमान विधायकों का इंतजार कर रहे हैं। जो जेएमएम और कांग्रेस विधायकों को लेकर हैदराबाद जाएगा। इसके अलावा हैदराबाद एयरपोर्ट पर 2 बसें भी तैयार खड़ी हैं, जो कि विधायकों सीधे होटल पहुंचाएंगी।

इस बीच झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हम एयरपोर्ट जा रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आप जानते हैं कि वे किस तरह के लोग हैं, वे कभी भी कुछ भी कर सकते हैं। कुल 43 विधायक जा रहे हैं।

चंपई सोरेन ने जानिए क्या कहा?

झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन और झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक रांची एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। मीडिया से बात करते हुए जेएमएम विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने कहा कि हमने राज्यपाल से मांग की है कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू हो।

कल होनी चाहिए शपथ-JMM सांसद

इधर, सरकार का दावा पेश करने के बाद भी शपथ ग्रहण में देरी को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दल राज्यपाल की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। JMM सांसद महुआ मांझी ने कहा कि 22 घंटे से ज्यादा हो गए। बिहार में देखा आपने कि 5 घंटे के अंदर शपथ ग्रहण हो गया, लेकिन अब इनकी मंशा पर शक किया जा रहा है। मुझे लगता है बाबा साहब की संविधान की रक्षा करते हुए कल शपथ ग्रहण हो जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+