'नौकरी के पहले दिन टीचर की मौत, 'बेटी सुंदर थी, इसलिए नौकरी का विरोध करते थे ससुरालिए': परिजन
झांसी के पिछोर में बुधवार को शादी के 2 साल बाद ही एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। हाल में ही उसकी प्राइवेट स्कूल में जॉब लगी थी और उसे आज पहले दिन पढ़ाने के लिए स्कूल जाना था। आखरी वक्त वह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी, इसके बाद वह मृत मिली। मां और भाई ने हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने पति समेत अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
पति एटीएम में गार्ड था, 2 माह पहले चली गई थी नौकरी
झांसी जिले में बरुआसागर थानान्तर्गत कटरा मोहल्ले में रहने वाली लगभग 27 वर्षीय रोशनी प्रजापति का विवाह नवाबाद थानान्तर्गत पिछोर में रहने वाले कालीचरण के साथ मई 2021 में हुई थी। पति कालीचरण के अनुसार उसकी पत्नी रोशनी प्रजापति बीटीसी की तैयारी कर रही थी। कालीचरन मेडिकल कालेज के एसबीआई में गार्ड के पद पर नौकरी करता था। लेकिन 2 माह पहले नए आरएम ने उसे नौकरी से पिछले दिनों निकाल दिया था। 2 माह से पति घर पर ही था।

नौकरी के पहले दिन लगाई फांसी
चूंकि रोशनी बीटीसी पास थी। उसने स्कूलों में पढ़ाने के लिए ट्राई किया, तो उसे एक स्कूल में जॉब मिल गई थी। बुधवार से उसे पढ़ाने के लिए स्कूल जाना था। लेकिन सुबह करीब 9:30 बजे रौशनी स्कूल जाने के लिए तैयार होने कमरे में चली गई। इसके बाद कमरे से लौटकर बाहर नहीं आई। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो जाकर देखने का प्रयास किया गया। दरवाजा अंदर से बंद था। किसी प्रकार दरवाजा खोला तो अंदर देखा कि रौशनी पंखे पर दुपट्टे से फांसी पर लटक रही है।

नौकरी जाने के गम में किया सुसाइड
पति कालीचरण का कहना है कि "2 माह से मैं कुछ नहीं कर रहा था, इस वजह से पत्नी रोशनी डिप्रेशन में थी। आज सुबह मैं फुटबॉल खेलने चला गया। जब लौट कर आया तो रोशनी खूंटी पर दुपट्टा से फंदा बनाकर लटकी हुई थी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे फांसी से उतारा और उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज ले गए। । जहां डॉक्टरों ने रोशनी को मृत घोषित कर दिया।"

बेटी सुन्दर थी, इसलिए नौकरी नहीं करने देते थे
वहीं मृतक रौशनी के परिजनों का कहना है कि रौशनी ने फांसी नहीं लगाई है, उसकी हत्या की गई है। रोशनी की मां शीला ने आरोप लगाते हुए बताया कि "शादी के बाद से ही ससुराल वाले रोशनी को परेशान कर रहे थे। उस पर गलत लांछन लगाते थे। शक करते थे कि वह किसी से बात करती है। ससुराल वाले रोशनी की जॉब लगने से भी खुश नहीं थी। कहते थे कि रोशनी सुंदर है, अगर पढ़ाने के लिए जाएगी तो किसी के साथ भाग जाएगी। ससुराल वाले उसके साथ मारपीट भी करते थे। हमें पूरा शक है उसकी हत्या की गई है।"
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications