झांसी: दबंगों ने महिलाओं पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर छीने गहने, वीडियो वायरल
Jhansi News, झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में दबंगों ने महिलाओं पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी महिला के गहने भी छीनकर भाग गए। वहां खड़े किसी शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, पुलिस की मानें तो मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मामला झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के चिरगांव का है। पीड़िता कमलेश की मानें तो रामनगर डेरे के दबंग उनकी जमीन और मकानों पर कब्जा करना चाहते थे। महिलाओं ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाडी से उनपर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के गहने भी छीन लिए। इसमें कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
महिलाओं का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पिछले दिनों से वह चिरगांव थाने के चक्कर लगा रही है। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। वहीं, सोशल मीडिया पर महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेते हुए सीओ को मामले की जांच के आदेश दिए है।
एसपी देहात राहुल मिठास ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चिरगांव के गांव रामनगर में डेरे के ऊपर विवाद हुआ था। जिसमें कुछ महिलाओं को चोंटे आई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications