झांसीः मंदिर के पुजारी की जली हुई मिली लाश, पुलिस कर रही है खोजबीन
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम स्यावरी पृथ्वीपुर में स्थित हंस गिरी पर्वत मंदिर में पूजा पाठ करने वाले पुजारी का शव शुक्रवार की सुबह पहाड़ी पर पड़ा मिला, जिसकी सूचना मंदिर में जाने वाले लोगों को हुई तो उन्होंने तत्काल मऊरानीपुर कोतवाली व मृतक के परिजनों व ग्राम प्रधान को दी। जानकारी लगते ही उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार व कोतवाली प्रभारी सत्यपाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

शुक्रवार की सुबह झांसी मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम स्यावरी पृथ्वीपुर में स्थित हँसगिरी पर्वत पर रोज की तरह पूजा पाठ करने वाले मंदिर के भगत जी गोरेलाल उर्फ पप्पू (48) निवासी पृथ्वीपुर विगत दिवस पहाड़ी पर स्थित मंदिर में पूजा पाठ करता था। शुक्रवार की सुबह उसका शव बुरी तरह से कुचला व जला हुआ मिला। जिसकी सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही मऊरानीपुर कोतवाली प्रभारी व तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच गया।
आपको बता दें कि विगत कुछ दिन पूर्व हंसगिरी पर्वत पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा मंदिर की देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया था। जिसका मामला मऊरानीपुर कोतवाली पुलिस में दर्ज भी कराया गया था। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि इस हत्या के तार कहीं न कहीं पूर्व में घटित हुई घटना से जुड़े हुए हैं। जिसके चलते आरोपियो द्वारा भगत की हत्या कर दी गयी।फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है। वही कोतवाली प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले लोग जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications