Jhansi UP News: नदी के पानी में बह गई बाइक, तीन युवक बाल-बाल बचे, देखें वायरल वीडियो
Jhansi UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक बाइक सवार तीन युवक नदी की तेज धारा में बहने लगे। संयोग अच्छा रहा कि उस समय कुछ लोग वहां पहुंच गए और उन्हें बचा लिया लेकिन उनकी बाइक नदी के पानी में बह गई।
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरीके से बाइक पानी के तेज बहाव में बह रही है। इस दौरान कुछ लोग बाइक को पड़कर बाहर निकलने का प्रयास करते हैं लेकिन वह सफल नहीं हो पाते हैं।

Recommended Video
यह पूरा मामला झांसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गौरारी गांव का है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से झांसी जनपद में लगातार बरसात हो रही है। तेज बरसात होने के चलते झांसी जनपद की नदी और नाले में इस समय पानी भर गया है।
गुरुवार को बड़ागांव थाना क्षेत्र के गौरारी गांव में नदी के ऊपर बने रपटे के ऊपर से नदी का पानी बह रहा था। बहुत तेज था इसके बावजूद भी बाइक सवार तीन युवक रपटे से अपनी बाइक लेकर नदी पार करने का प्रयास करने लगे।
इस दौरान तेज बहाव के चलते उनकी बाइक बहने लगी। बताया जा रहा है कि बहाव में बाइक बहने के बाद बाइक सवार युवक जोर-जोर चिल्लाने लगे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग दौड़ते हुए उनके पास पहुंचे और युवकों को बचा लिए।
तीनों युवक बच गए हालांकि उनकी बाइक को भी पकड़ा गया और पानी से निकालने के प्रयास किया गया। लेकिन नदी के पानी का बहाव इतना अधिक था कि बाइक को पानी से निकाल पाना संभव नहीं हुआ और उनकी बाइक नदी के पानी में बह गई।
देखें Video-
पानी कम होने के बाद खोजी जाएगी बाइक
बताया जा रहा है की नदी में पानी अधिक होने के चलते बाइक जल में समा गई। अधिक पानी होने के कारण बाइक को खोजा पाना अभी संभव नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है की नदी का पानी कम होने के बाद बाइक को खोजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications