झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव योगी सरकार ने भेजा, लोकसभा में गृह राज्यमंत्री ने दिया ये जवाब

झांसी, 03 अगस्त: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद कई जिलों व रेलवे स्टेशनों के नाम बदले जा चुके है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन रखने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है। यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में भाजपा के सदस्य अनुराग शर्मा के एक प्रश्न के लिखित उत्तर दी।

UP govt sent proposal to center to rename Jhansi Railway Station

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध मे तय प्रक्रिया के तहत संबंधित एजेंसियों से सुझाव व विचार मांगे गए हैं। उन सुझावों व विचारों की प्राप्ति के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि झांसी उत्तर भारत में पुणे के पेशवाओं की एक महत्वपूर्ण रियासत और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का बड़ा गढ़ रहा है। महारानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों की फौज को नाकों चने चबवा दिये थे। वह अंग्रेजों की सेना से लड़ते हुए ग्वालियर में 18 जून 1858 को वीरगति को प्राप्त हुईं थीं। बुंदेलखंड का यह शहर एक बड़ी सैन्य छावनी है और रेलवे का बहुत महत्वपूर्ण केन्द्र है।

बता दें कि झांसी रेलवे स्टेश के नाम बदलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन किया गया था। इलाहाबाद शहर का नाम प्रयागराज किया गया है। जबकि फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया गया है। इतन ही नहीं, फिरोजाबाद जिले का नाम बदलकर चंद्र नगर किए जाने संबंधी प्रस्ताव जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में पास कर दिया गया है। पिछले शनिवार को जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में फिरोजाबाद सदर ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण यादव ने फिरोजाबाद का नाम बदलकर चंद्र नगर किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजने का अनुरोध लिखित तौर पर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+