सरकारी नौकरी मिली तो छोड़ दिया पति को, जानिए लव मैरिज करने वाली रिचा और नीरज की प्रेम कहानी

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सरकारी नौकरी मिलने के बाद पत्नी द्वारा पति को छोड़े जाने का मामला अब मीडिया की सुर्खियों में छा गया है। जी हां...नीरज विश्वकर्मा नाम के शख्स ने ऐसा दावा किया है कि उसकी पत्नी रिचा सोनी ने लेखपाल बनते ही उसे छोड़ दिया। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब नीरज अपनी पत्नी रिचा सोनी को ढूंढता हुआ झांसी कलेक्ट्रेट पहुंचा।

नीरज विश्वकर्मा इस दौरान अपने साथ कुछ फोटोज और वीडियो लेकर आया था। नीरज ने बताया कि उसने रिचा सोनी से लव मैरिज की थी। लव मैरिज के बाद मेहनत मजदूरी करके उसने अपनी पत्नी रिचा को पढ़ाया और सरकारी नौकरी का फॉर्म भी भरवाया। तो चलिए जानते है कैसे हुई नीरज और रिचा की मुलाकात और कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी...

Richa Neeraj Love Story

5 साल पहले हुई थी नीरज और रिचा की मुलाकात
रिचा सोनी से नीरज की मुलाकात 5 साल पहले एक दोस्त के घर पर हुई थी। नीरज विश्वकर्मा ने मीडिया से बाचतीच करते हुए बताया कि वो कारपेंटर का काम करता है। करीब 5 साल पहले वो सत्यम कॉलोनी गया था। यहां रहने वाली रिचा सोनी से उसकी मुलाकात एक दोस्त के घर पर हुई थी। यहां पर रिचा बच्चों को पढ़ाने के लिए आती थी।

ढाई साल पहले दोनों ने एमपी के मंदिर में की थी शादी
नीरज विश्वकर्मा ने बताया कि रिचा से उसकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खाई। करीब ढाई साल पहले दोनों मध्य प्रदेश के ओरछा पहुंचा और अपनी मर्जी से मंदिर में जाकर शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों घर आ गए और हंसी-खुशी से रहने लगे। हालांकि, इस शादी से रिचा के परिजन खुश नहीं थे। फिर भी उसने परिवार से बगावत करके लव मैरिज की थी।

शादी के बाद हुआ था विवाद
खबर के मुताबिक, शादी के बाद नीरज और रिचा में विवाद भी हुआ था, जिसके बाद रिचा अपने मायके चली गई थी। नीरज की मानें तो रिचा के घरवाले फोन पर उसे भड़काते थे। एक बार कोर्ट केस भी हुआ था, लेकिन दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। लेकिन, जनवरी महीने में रिचा का लेखपाल पद पर चयन हो गया और वह 18 जनवरी को घर छोड़कर चली गई। फिर नीरज और रिचा की मुलाकात नहीं हो सकी।

आगे पढ़ना चाहती थी रिचा
नीरज ने बताया कि शादी के बाद भी रिचा आगे पढ़ाना चाहती थी, उसने यह बात मुझे बताई थी। नीरज की मानें तो उसने अपनी पत्नी रिचा को पढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत की, जिससे उसकी पत्नी की पढ़ाई जारी रह सके। जब लेखपाल की नौकरियां निकली तो उसने अपनी पत्नी रिचा का फार्म भरवाया।

सरकारी नौकरी लगते ही बदल गया पत्नी का व्यवहार
नीरज की मानें तो लेखापल की सरकारी नौकरी में चयन होते ही रिचा का व्यवहार उसके प्रति बदल गया। लेखपाल बनने के बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। लेखपाल बनने के बाद रिचा, नीरज को छोड़कर चल गई। तबसे लेकर अब तक वह वापस घर नहीं लौटी।

दर-दर भटकने को मजबूर हुआ नीरज
पीड़ित नीरज की मानें तो लेखपाल बनने के बाद जबसे मेरी पत्नी रिचा मुझे छोड़कर गई, तब से मैं दर-दर भटक रहा हूं। खबर के मुताबिक, नीरज पुलिस से लेकर कई अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है। लेकिन, उसे अभी तक न्याय नहीं मिला। वहीं, जब नीरज को रिचा के कलेक्ट्रेट पहुंचने की जानकारी मिली तो वह भी उसे ढूंढता हुआ वहां पहुंचा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+