Jhansi News: एसएसपी कार्यालय में एक दूसरे पर टूट पड़े सिपाही और दरोगा, मारपीट का वीडियो वायरल
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एसएसपी कार्यालय में सोवार को एक सिपाही और दरोगा के बीच मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मियों को एक-दूसरे पर हमला करते हुए दे दिखाई दे रहे हैं।
मारपीट की इस घटना की जानकारी होने के बाद अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कर दोनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात कही जा रही है। क्षेत्राधिकारी द्वारा बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जा रही है। सिपाही दरोगा दोनों पड़ोसी हैं।

जांच के नाम पर धन उगाही का आरोप
बताया जा रहा है कि यह विवाद जांच के नाम पर धन उगाही को लेकर हुआ था। दरोगा और सिपाही के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप भी लगे हैं। दोनों पुलिसकर्मी एक-दूसरे पर गैरकानूनी तरीके से पैसे मांगने का आरोप लगाते नजर आए।
दरोगा की तैनाती झांसी देहात में है, जबकि सिपाही एसएसपी कार्यालय में कार्यरत है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पुलिसकर्मी एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं, और स्थानीय लोग उन्हें छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। मारपीट के दौरान वहां अफरातफरी मच जाती है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ स्थानीय लोग इस मारपीट को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दोनों पुलिसकर्मी एक-दूसरे पर वार कर रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सीओ सदर ने कहा, हो रही है जांच
इस मामले में सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने कहा कि इस विवाद की जांच की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि एसएसपी कार्यालय में सब इंस्पेक्टर संदीप यादव और कांस्टेबल अनुज कुमार के बीच यह विवाद हुआ है। दोनों पुलिस कर्मी पहले से पड़ोसी हैं और एक-दूसरे को जानते हैं।
सीओ ने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। एसपी जीआरपी झांसी को इंस्पेक्टर संदीप यादव के खिलाफ रिपोर्ट भेजी जा रही है। साथ ही पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही अनुज कुमार के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications