Jhansi News: पति का था दूसरी महिला से अफेयर, पत्नी ने देखी आपत्तिजनक तस्वीरें, फिर उठाया ऐसा कदम
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में रविवार को एक महिला ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। आरोप है कि महिला के पति का किसी दूसरी औरत से संबंध था और विरोध करने पर उसका पति उसके साथ मारपीट करता था।
यह भी कहा जा रहा है कि उसका पति दूसरी औरत के साथ आपत्तिजनक हालत में फोटो बनाकर अपने मोबाइल में रखा हुआ था जिस महिला ने देख लिया था। ऐसे में पति के व्यवहार से नाराज होकर उसने तेल छिड़क कर आत्मदाह कर लिया।

बरुआपार निवासी 40 वर्षीय सीमा की साल 2001 में महेंद्र प्रताप नामक व्यक्ति से शादी हुई थी। सीमा के भाई भरत कुमार द्वारा आरोप लगाया गया कि उसके जीजा का संबंध किसी दूसरी महिला से था। जिसका विरोध उसकी बहन द्वारा किया जाता था।
उसने यह भी कहा कि उसका जीजा महेंद्र उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट करता था। मृतका के बहन द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि उसकी बहन को एक बेटा हुआ था जो दिव्यांग था और 9 साल की उम्र में उसका निधन हो गया। जिसके चलते उसका जीजा उसकी बहन को बेटा ना होने का ताना भी देता था।
बताया कि उसके जीजा का अफेयर जिस महिला के साथ था मोबाइल में उसके साथ आपत्तिजनक फोटो पड़ा था जिसको उसकी बहन ने देख लिया था। इस बात को लेकर भी सीमा और उसके पति महेंद्र के बीच झगड़ा होता रहता था। परिजनों द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि महेंद्र द्वारा ही सीमा को जलाकर मारा गया है।
फिलहाल इस मामले में मायके पक्ष के लोगों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications