'कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी बेटी', विदाई से पहले मुंह बोले ससुर की 3 शर्तें सुनकर उड़े दूल्हे के होश

Jhansi News: झांसी जिले में विदाई के दौरान दुल्हन के मुंह बोले पिता ने दूल्हे के सामने तीन शर्तें रख दीं। इन शर्तें को सुनकर दूल्हा भड़क गया और उसने मानने से इनकार कर दिया। आइए जानते है क्या है वो तीन शर्तें...?

Jhansi News

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां बेटी (दुल्हन) की विदाई के दौरान उसके पिता ने दूल्हे और उसके परिवार वालों के सामने तीन शर्तें रख दीं। इन शर्तों को सुनकर दूल्हे और उसके परिवार के साथ-साथ मौके पर मौजूद लोगों के भी होश उड़ गए।

इसमें से एक शर्त ये भी थी कि दुल्हन और दूल्हे के बीच कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनेंगे। विदाई से पहले दुल्हन के पिता द्वारा रखी गई इन शर्तों को दूल्हे और उसके परिजनों ने मानने से साफ इनकार कर दिया। यह मामला झांसी जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र के सिनौरा गांव का है।

गांव निवासी मानवेंद्र की शादी गुरसराय इलाके में रहने वाली एक लड़की के साथ तय हुई थी और 6 जून को बारात जानी थी। इस शादी को लेकर मानवेंद्र और उसके घर वाले काफी खुश थे और वह बेसब्री से 6 जून का इंतजार कर रहे थे। 6 जून को दुल्हन अपने मुंह बोले पिता और बहन के साथ बरुआसागर स्थित मैरिज हॉल पहुंची। डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ मानवेंद्र की बारात भी मैरिज हॉल पहुंची।

यहां टीका, जयमाला के साथ शादी की सारी रस्में निभाई गईं। दुल्हन की विदाई को लेकर दूल्हा पक्ष अपनी तैयारियों में लगा हुआ था, तभी दुल्हन के मुंह बोले पिता ने दूल्हे और उसके परिजनों के सामने तीन शर्ते रख दी। दूल्हे के सामने रखी गई इन तीन शर्तों में सबसे पहली शर्त यह थी कि दूल्हा और दुल्हन के बीच कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनेंगे। दूसरी शर्त यह थी कि दुल्हन अपनी छोटी बहन को अपने साथ ससुराल लेकर जाएगी।

वहीं, तीसरी शर्त और भी चौंकने वाली थी। तीसरी शर्त थी कि दुल्हन का मुंह बोला पिता कभी भी उसके ससुराल जा सकेगा और उसे कोई कभी नहीं रोकेगा। ना ही उससे कोई किसी तरह का सवाल पूछेगा। इन तीनों शर्तों को जब दूल्हे मानवेंद्र और उसके परिजनों ने सुना तो सकते में आ गए। इस दौरान उन्होंने दुल्हन के मुंह बोले पिता की शर्तें मानने से साफ इनकार कर दिया।

दूल्हे पक्ष द्वारा शर्तों मानने से इनकार किए जाने के बाद दुल्हन को भी गुस्सा आ गया। दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया और अपने मुंह बोले पिता और बहन के साथ वापस गुरसरांय लौट गई। दुल्हन के मुंह बोले पिता द्वारा दूल्हे के सामने रखी गई यह शर्तो पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+