झांसी: जाति प्रमाण पत्र बनवाने गई छात्रा से स्कूल में गैंगरेप, टीचर सहित दो लोग गिरफ्तार

झांसी। झांसी पॉलीटेक्निक रेपकांड को अभी लोग भूल भी नहीं पाए कि एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में स्थित प्राइवेट स्कूल में जाति प्रमाण पत्र बनवाने गई छात्रा युवती से टीचर समेत दो लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

jhansi 18 year old girl misdeeds by teacher in school

जाति प्रमाण पत्र बनवाने गई थी युवती

झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि बुधवार की शाम उसकी 18 वर्षीय बेटी जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गांव के एक प्राइवेट स्कूल गई थी। स्कूल में मौजूद अध्यापक समेत दो लोगों ने उसे कमरे में बुलाया। आरोप है कि बेटी के कमरे में जाते ही दोनों ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और युवती से गैंगरेप किया। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई। पिता ने मामले की शिकायत थाने में पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी नरेंद्र उर्फ सोनू, सक्षम सूरौठिया निवासी मऊरानीपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

पॉलीटेक्निक रेपकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

बता दें, बीते दिनों पॉलिटेक्निक कॉलेज में 17 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित सैनी समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों की उम्र 19 से 24 साल के बीच है। एसएसपी दिनेश कुनार पी ने बताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में इसकी सुनवाई होगी। साथ ही रेपकांड के आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+