देश के पहले PM जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता
झांसी। खबर उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से है, यहां देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। तो वहीं, प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए है। दरअसल, कृषि कानून को वापस लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार 08 दिसंबर को इलाइट चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नजर देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर पड़ी, जो क्षतिग्रस्त थी। मुर्ति क्षतिग्रस्त मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गुस्सा भड़क गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता प्रदीप आदित्य जैन ने कहा कि असामाजिक तत्व ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया है। ऐसा करने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त मूर्ति को हटाकर नई मूर्ति मौके पर लगाई जाए। जैन ने कहा कि नई मूर्ति नहीं आने तक कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
इस बीच पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कानूनी कार्रवाई की जाएंगी। हालांकि, मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications