Asad Ahmed Postmortem: 'अतीक के बेटे असद को कितनी गोलियां लगीं', सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट
असद अहमद और शूटर मौ. गुलाम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। झांसी मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ. नरेंद्र सेंगर ने कहा कि असद को दो गोलियां और गुलाम को एक गोली लगी है।

माफिया अतीक अहमद के 19 साल के बेटे असद को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार 13 अप्रैल को एनकाउंटर में मार गिराया था। यह एनकाउंटर झांसी जिले के पारीछा डैम के पास हुआ था। मुठभेड़ के बाद असद और शूटर मौ. गुलाम का पोस्टमार्टम हो गया है।
यह पोस्टमार्टम महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया है। झांसी मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ. नरेंद्र सेंगर ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि असद को 2 गोलियां लगी थी।
वहीं, मौ. गुलाम को एक गोली लगी थी। उन्होंने बताया कि अतीक के बेटे असद को एक गोली पीछे से पीठ में लगी थी, जो दिल और सीने को चीतते हुए बाहर निकल गई। जबकि, दूसरी गोली सीने में लगी और गले में जाकर फंस गई।
एमडी डॉ. नरेंद्र सेंगर ने बताया कि शूटर गुलाम को सिर्फ एक गोली लगी है, जो पीठ में लगकर दिल व सीने को चीतते हुए बाहर निकल गई। उन्होंने बताया कि यह पोस्टमार्टम डॉ. शैलेश गुप्ता, डॉ. नीरज सिंह और डॉ. राहुल पाराश के पैनल ने किया है।
Recommended Video
पोस्टमार्टम रात 09 बजे शुरू हुआ था, जिसमें 5 घंटे का वक्त लगा। इस दौरान पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
वहीं, अतीक अहमद के घर लोगों की भीड़ जुटने लगी है। असद के जनाजे में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ अतीक के घर के बाहर जमा होने लगी है। जानकारी के मुताबिक, असद के शव को लेकर पुलिस झांसी के करीब 12 बजे निकल गई है।
प्रयागराज में अतीक के ससुर को असद का शव सौंपा जाएगा। इसके बाद कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफन होगा अतीक का बेटा। ऐसा बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से असद का शव नहीं सौंपा गया था।












Click it and Unblock the Notifications