'जिंदगी की अंतिम परीक्षा...', नौकरी का सपना रह गया अधूरा, पुलिस Exam देकर लौटते वक्त छात्रा समेत तीन की मौत

Jhansi Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में उत्तर प्रदेश परीक्षा में शामिल होने के बाद अपने घर वापस लौट रही एक छात्रा उसे और उसके भाई समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

हालांकि हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले निजी थी कि साल फिर बाद में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई जबकि उसके भाई तथा भाई के दोस्त की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।

arman-was-crushed-by-a-car-his-dream-of-getting-a-police-job-remained-unfulfilled

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनके पास मिले कागजात के आधार पर फोन करके परिजनों को हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

डिवाइडर से टकराई कर और चली गई जान
मोढ़ के बुढ़ावली गांव निवासी 23 वर्षीय विवेक यादव पुत्र श्रीकांत यादव अपनी मौसेरी बहन 28 वर्षीय रितु पुत्री नारायण सिंह को परी शुक्रवार को अप पुलिस की परीक्षा दिलाने के लिए ललितपुर लेकर के गया था। इस दौरान उसके साथ उसका दोस्त 24 वर्षीय आशीष तिवारी भी था।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दूसरी पाली में रितु की परीक्षा थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद एक ही कार से रितु, विवेक और आशीष वापस लौट रहे थे। कार को आशीष चल रहा था। प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो कर की रफ्तार काफी अधिक थी।

कार लेकर आशीष बबीना थाना क्षेत्र के झझरघाट में पहुंचा था। इस दौरान कार रफ्तार अधिक होने के चलते कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा कार में सवार आशीष और विवेक की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि रितु गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल रितु को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस बारे में झांसी एसएसपी द्वारा बताया गया कि घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+